मध्यप्रदेश

Accident News : श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

Accident News : राजस्थान में एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि कैलादेवी के दर्शन कर मण्डरायल के खिरकन गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार सासेरी मोड के पास एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी 6 लोगों की मौत हो गई। पूरे हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों में 6 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष शामिल

जानकारी के अनुसार, करौली जिले में कैलादेवी के दर्शन कर मण्डरायल के खिरकन गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार सोमवार शाम करीब 5 बजे सासेरी मोड़ के पास ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से 6 श्योपुर के रहने वाले थे। मृतकों में 6 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसे में चार लोग घायल हैं। ये सभी लोग राजस्थान की कैला देवी के दर्शन करने गए थे।

शहर लौट रहे थे

कार सवार लोग अपने शहर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई, इस ट्रक में पत्थर भरे हुए थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घायलों और मृतकों को काफी मशक्कत के बाद जीप से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने भी इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद कस्बे में मृतक के लिए शोक मनाया गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button