कोलकाता के बाद रीवा में छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म, पुलिस ने मनचलों को किया गिरफ्तार

Crime News : कोलकाता की हैवानियत भरी घटना के बाद इस बार विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में महिला से रेप की कोशिश की घटना सामने आई है। अस्पताल में मनचले युवकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। यह घटना रीवा जिले के गांधी मेमोरियल अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में हुई। 20 वर्षीय पीड़िता अस्पताल में अपनी बहन की देखभाल कर रही थी।

जहां दो मनचलों ने युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एएसपी विवेक लाल ने बताया कि अस्पताल में छेड़छाड़ के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गोविंदगढ़ और महिद्वार के रहने वाले हैं, पूछताछ अभी जारी है।

यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की गायनी वार्ड से निकलकर बाथरूम में गई। अस्पताल में मौजूद दो युवक लड़की के साथ बाथरूम में छेड़छाड़ की। युवकों से बचकर किशोरी बाथरूम से बाहर आई और परिजनों को आपबीती बताई। वहीं वार्ड में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को सिर्फ धमकी देकर भेज दिया। जब मामला बढ़ा और पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version