पंजाब नेशनल बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब मिलेगा अधिकतम 5.10% ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब आपको PNB बैंक में FD कराने पर 2.9% से 5.25% तक ब्याज मिलेगा। बैंक की नई दरें 7 मई से लागू हो गई हैं।

अब किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा

अवधि ब्याज दर (% में)
7 से 45 दिन 3.00
46 से 90 दिन 3.25
91 से 179 दिन 3.80
180 से 270 दिन 4.40
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम 4.40
1 साल 5.10
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक 5.10
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक 5.10
3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक 5.10

ICICI और HDFC सहित कई बैंक कर चुके है बदलाव

इससे ICICI, HDFC और इंडियन ओवरसीज बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ICICI बैंक FD पर आम नागरिकों को अब अधिकतम 5.45% वहीं HDFC 5.60% ब्याज दे रहा है।

यहां देखें कौन-सा बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा है

1 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
PNB 5.10
ICICI 5.00
SBI 5.20
HDFC 5.10
इंडियन ओवरसीज 5.20
पोस्ट ऑफिस 5.50

2 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
PNB 5.10
ICICI 5.00
SBI 5.20
HDFC 5.10
इंडियन ओवरसीज 5.20
पोस्ट ऑफिस 5.50

3 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
PNB 5.10
ICICI 5.20
SBI 5.30
HDFC 5.30
इंडियन ओवरसीज 5.45
पोस्ट ऑफिस 5.50

5 साल की FD पर ब्याज

बैंक ब्याज दर (% में)
PNB 5.10
SBI 5.40
HDFC 5.45
इंडियन ओवरसीज 5.45
ICICI 5.45
पोस्ट ऑफिस 6.70

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

FDPNB
Comments (0)
Add Comment