भिंड कलेक्टर ने पेश की मनावत की मिशाल, सड़क हादसे में घायल 2 व्यक्ति को सरकारी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल!

Bhind News: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। वह स्वयं घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, हालांकि एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा एक अन्य घायल का उपचार जारी है। कलेक्टर का यह कदम सराहनीय है।
दरअसल, नेशनल हाईवे 719 पर मेहगांव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अरमान खान और मनीष खान निवासी धर्मगढ़ जिला मुरैना घायल हो गए थे। उसी समय कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने देखा कि बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर हालत में सड़क पर तड़प रहा था। कलेक्टर ने वाहन रुकवाया और घायल व्यक्ति को तुरंत अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
सड़क पर खाली एम्बुलेंस देखकर उन्होंने दोनों को चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस में बैठाया और स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने मेडिकल जांच की तो अरमान की मौत हो चुकी थी और मनीष घायल था। दोनों साइकिल से मुरैना जिले के धर्मगढ़ से भिंड जिले के गिजोर्रा में अपनी मौसी के घर गए थे। इस दौरान वह एक यातायात दुर्घटना का शिकार हो गये। घायल मनीष का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।