मध्यप्रदेश

Cabinet Meeting MP : आज के कैबिनेट बैठक मे कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Cabinet Meeting MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई राजनीतिक मुद्दों को कैबिनेट में विचार के लिए पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए साइबर तहसील को सभी विकासखंडों तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य और जिला स्तर पर नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है।

कैबिनेट बैठक में नर्मदा नदी से जुड़ी सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिलेगी। वर्ष 2024-25 के लिए स्थानांतरण नीति पर भी विचार किया जा सकता है। नई ट्रांसफर नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सीमित समय के लिए ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई जा सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन भी पारित हो सकता है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button