बड़ी ख़बर

NEET UG पेपर लीक मामले में एम्स के तीन डॉक्टरों को CBI ने किया गिरफ्तार

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने बुधवार को पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इन तीनों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। इन पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है। ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के छात्र हैं। इस मामले में सीबीआई ने पंकज कुमार को पटना से और उसके साथी राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया था। जिनकी जानकारी के आधार पर पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उनके घर को सील कर दिया गया।

पेपर लीक के मामले में छः FIR दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक पंकज कुमार ने एनटीए द्वारा भेजे गए एनटीए प्रश्नपत्र चुरा लिए थे। फिर यह पेपर वायरल हो गया। पंकज मूल रूप से बोकारो के रहने वाले हैं। जहां राजू सिंह पंकज का दोस्त है। नीट पेपर लीक में भी इसने अहम भूमिका निभाई थी। नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक करीब 57 गिरफ्तारियों के साथ छह एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक 22 लोगों को जमानत मिल चुकी है। अब सीबीआई पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button