Chandrayan 3 sleep: क्या अब नही जागेगा प्रज्ञान-विक्रम चंद्रयान-3 को लेकर ISRO चीफ ने दिया बड़ा अपडेट!

Chandrayan 3 sleep: क्या अब नही जागेगा प्रज्ञान-विक्रम चंद्रयान-3 को लेकर ISRO चीफ ने दिया बड़ा अपडेट!
लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को इस महीने की शुरुआत में स्लीप मोड में डाल दिया था इस बीच इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 को लेकर बात की एस सोमनाथ ने कहा कि वो अभी तक के डेटा से संतुष्ट।
है उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा चंद्रयान-3 में लगाए गए सभी वैज्ञानिक उपकरण से मिले डेटा से टीम संतुष्ट हैं डेटा का परिक्षण जारी है इसमें कई साल लग सकते हैं।
चंद्रयान-3 को लेकर क्या अपडेट है
इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि लैंडर और रोवर से संपर्क करने का प्रयास जारी रहेगा. चंद्रमा पर सूर्योदय होने के साथ ही इसरो ने लैंडर और रोवर के साथ संचार फिर से स्थापित करके, उन्हें फिर से सक्रिय करने का प्रयास किया है ताकि वे वैज्ञानिक प्रयोग जारी रख सकें
पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर रात्रि की शुरुआत होने से पहले लैंडर और रोवर दोनों को इस महीने की शुरुआत में स्लीप मोड में डाल दिया गया था हालांकि उनके रिसीवर चालू रखे गए थे।
https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/31796/
इसरो चीफ ने क्या कहा?
इसरो चीफ ने कहा कि चंद्रयान-2 बहुत बड़ी सीख रही इससे हमें ये समझने में मदद मिली कि आखिर क्या गलत हुआ है. उन्होंने बताया कि चंद्रयान-2 से पहले हम ग्राउंड पर पूरी तरह से परिक्षण नहीं कर सकते थे।
इसरो ने क्या कहा
इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा‘‘हमने लैंडर और रोवर दोनों को स्लीप मोड पर डाल दिया था क्योंकि तापमान शून्य से 120-200 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है
बीस सितंबर से चंद्रमा पर सूर्योदय होगा और हमें उम्मीद है कि 22 सितंबर तक सौर पैनल और अन्य उपकरण पूरी तरह से चार्ज हो जाएंगे, इसलिए हम लैंडर और रोवर दोनों को एक्टिव करने की कोशिश करेंगे।