सरिया और सीमेंट की कीमतों में बदलाव,यहां एक क्लिक कर देखें भाव
देशभर में मई में सीमेंट के दाम ₹3/बैग बढ़े। रायपुर में ₹30 और कोलकाता में और बढ़ोतरी की उम्मीद, मानसून से पहले दाम फिर चढ़ सकते हैं।

मई 2025 में देशभर में निर्माण सामग्री महंगी हुई है। सीमेंट की कीमतों में औसतन ₹3 प्रति बैग की वृद्धि दर्ज की गई है, जो क्षेत्रीय मांग में सुधार का संकेत देती है। अप्रैल में गर्मी और कटाई के मौसम के चलते मांग कमजोर थी, लेकिन मई में कंस्ट्रक्शन गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ रही हैं।
Q1FY26 में अब तक ₹12 प्रति बैग की बढ़त
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में अब तक सीमेंट की कीमतों में कुल ₹12 प्रति बैग की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे राष्ट्रीय औसत कीमत ₹357 प्रति बैग पहुंच गई है। मांग भले स्थिर हो, कंपनियां दाम ऊंचे बनाए रखने में सफल रही हैं।
7 मई से सांची दूध के दाम बढ़े, अब उपभोक्ताओं को देने होंगे ज्यादा पैसे
क्षेत्रवार मूल्य बदलाव
पूर्व भारत
सबसे तेज़ वृद्धि इसी क्षेत्र में देखी गई, जहां मई में ₹12/बैग और तिमाही में ₹25/बैग की बढ़त हुई। रायपुर में सीमेंट के दाम में ₹30 की मासिक तेजी आई है। कोलकाता में आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र की औसत कीमत ₹340 प्रति बैग है।
दक्षिण भारत
यहाँ ₹5 प्रति बैग की मासिक और ₹30 की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई। मई की औसत कीमत ₹354 प्रति बैग रही। हैदराबाद और केरल में मांग अच्छी रही जबकि बेंगलुरु में थोड़ी कमजोरी दिखी।
उत्तर भारत
इस क्षेत्र में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। औसत ₹363 प्रति बैग है। लुधियाना में पिछली तेजी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। गर्मी और मजदूरों की उपलब्धता में कमी के कारण मांग प्रभावित रही।
TMT बार (सरिया) की कीमतों में भी बदलाव
सीमेंट के साथ-साथ TMT सरिया (बार) की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वर्तमान में सरिया की दरें ₹46,800 से ₹53,500 प्रति टन के बीच चल रही हैं, जो अलग-अलग शहर और ग्रेड के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। कंस्ट्रक्शन कार्यों में तेजी के साथ इसमें और बदलाव की संभावना है।
आगे की संभावनाएं
कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में मानसून से पहले निर्माण गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कंपनियां इस मौके का फायदा उठाकर सीमेंट और सरिया दोनों की कीमतों में और इजाफा कर सकती हैं।