मध्यप्रदेश

CM Dr. Mohan Yadav’s Japan visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

CM Dr. Mohan Yadav’s Japan visit: प्रधानमंत्री मोहन यादव अपनी जापान यात्रा के दौरान टोक्यो के एडो गावा शहर में महात्मा गांधी पार्क पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं। इस अवसर पर वे जापान के उद्योगपतियों को निवेश का आमंत्रण देने आए हैं। क्योंकि जापान प्रौद्योगिकी दृष्टि से वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। इसके साथ ही भारत के साथ जापान के संबंध हमेशा से प्रगाढ़ रहे हैं।

महान भारतीय पुरुषों के जापान के साथ रहा संबंध

उन्होंने कहा कि देश के कई महापुरुषों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर का संबंध जापान के साथ रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। ऐसे में ये संबंध और प्रगाढ़ हों, म्यूचल ट्रेड बिजनेस के नए-नए रास्ते बने हैं। हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता और प्रगाढ़ हुई है। कई मोर्चों पर हम सब साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

बापू ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध वाले मूल सिद्धांत को ही लेकर चलने वाला है। महात्मा गांधी ने भारतीय संस्कृति के मूल अहिंसा के सिद्धांत को विश्व के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना को उन्होंने अपने प्रिय भजन के जरिए फैलाने का काम किया। इस अवसर पर भारतीय समुदाय के कई स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उनके साथ फोटो सेशन कराया।

 

 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button