CM मोहन यादव इस जिले को देंगे 316.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात!
CM मोहन यादव आज हरदा जिले को 316.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मंगलवार 4 फरवरी को हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि पूजन और 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम चिचोटकुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरदा जिले के छीपानेर ग्राम स्थित वैदिक विद्यापीठम् में वेदगर्भा घाट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चंद्रखाल में ₹98.66 लाख लागत के नल जल योजना के कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरदा जिले के छीपानेर ग्राम स्थित वैदिक विद्यापीठम् में वेदगर्भा घाट का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चंद्रखाल में ₹98.66 लाख लागत के नल जल योजना के कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट… pic.twitter.com/ID2MTIdRD0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 4, 2025