सीएम का बड़ा ऐलान, उज्जैन में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार औद्योगिक विकास पर जोर दे रही है। देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन में बनने जा रहा है। सीएम डाॅ. मोहन यादव ने 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। उज्जैन और मुंबई की बैठक में 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनने जा रहा है। इसके अलावा आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य नौकरियाँ और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हमने निवेशकों को दूरगामी सोच के साथ मध्य प्रदेश में निवेश कराने का प्रयास किया है। हमने रोजगारोन्मुख उद्योगों की बात की। उद्योग अधिक से अधिक रोजगार लायें।
मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन में स्थापित होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रचलित व प्रस्तावित परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इसके माध्यम से बाकी गतिविधियों के साथ ही आर्थिक गतिविधियां… pic.twitter.com/4xTLsDvrP6
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 15, 2024
रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मोहन सरकार मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में सीएम मोहन यादव मुंबई में आयोजित ”मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस समय उन्होंने उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में आमंत्रित किया। 20 जुलाई को जबलपुर में होने वाले समिट के लिए उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।