बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

सीआरपीएफ कांस्टेबल ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली…

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीआरपीएफ कांस्टेबल ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी समय गोलीबारी और आत्महत्या की खबर से पूरे शिविर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम रविकांत बताया जा रहा है।

दरअसल, घटना देर रात सीआरपीएफ कैंप में हुई, जहां एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी नशे में था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच में हत्या के कारणों का खुलासा होगा। मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में कैंप स्थित है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल में किया जाएगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button