बहू ने ससुर की लाइसेंसी 315 बोर की राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार उनियान ब्लॉक के गधौता गांव में जहां एक 40 वर्षीय महिला ने घर में रखी अपने ससुर की लाइसेंसी 315 बोर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया।

आपको बता दें कि भितरवार उनियां ब्लॉक के बैलगाड़ा थाना क्षेत्र के गधौता गांव निवासी कमल सिंह रावत की पत्नी नीतू रावत उम्र लगभग 35 वर्ष ने अपने ससुर की लाइसेंसी बंदूक से रात करीब 12 बजे आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार-रविवार की रात उनके सीने में गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

गोली लगने से महिला की मौत की सूचना मिलने पर बैलगाड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मृत महिला को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है।

Exit mobile version