देशन्यूजबिजनेस

Defence Budget 2025: केंद्रीय बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी

Defence Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में रक्षा क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस बार रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 6.81 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट जारी किया गया है। पिछली बार 2024-25 में रक्षा बजट 6.2 ट्रिलियन रुपए था। इस बार भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए खर्च में 61,000 करोड़ रुपये की बड़ी छलांग लगाई है। 2025-26 के लिए रक्षा क्षेत्र का व्यय 4,91,732 करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है। 2024-25 के लिए संशोधित अनुमान ₹4,56,722 करोड़ था। जिसके लिए 4,54,773 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था।

केंद्रीय बजट 2025 में रक्षा मंत्रालय को सबसे बड़ा आवंटन प्राप्त हुआ है। कुल राशि 681,210.27 करोड़ रुपये में से 180,000 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण हिस्सा रक्षा सेवाओं पर पूंजीगत खर्च के लिए जारी किया गया है।

Read Also: Union Budget 2025: आम बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये सालाना आय पर नहीं लगेगा टैक्स, देखें नया टैक्स स्लैब

Defence Budget 2025: भारत को रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने का विजन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के भारत सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बजट 2025 में स्थानीय स्तर पर उत्पादित उपकरणों के लिए पूंजीगत खर्च को खरीद बजट के 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष से केंद्रीय बजट में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जिसमें मेक इन इंडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2024 में, रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन मूल्य 1.26 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया, जो अब तक का सबसे अधिक है, और रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Read Also: Rewa News: RTO विभाग के कर्मचारी के दुर्व्यवहार से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button