मध्यप्रदेश

Indore Airport से पुणे और जयपुर के लिए शुरू होने जा रही डायरेक्ट फ्लाइट्स, देखे शेड्यूल

Indore Airport Flights : सर्दी के मौसम में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पुणे और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। 27 अक्टूबर से जयपुर की उड़ानें शुरू होंगी। इसके बाद जयपुर के लिए तीन सीधी उड़ानें हो जाएंगी। वहीं पुणे फ्लाइट का संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा।

यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसके बाद इंदौर से पुणे के लिए दो उड़ानें होंगी। दिन में इंदौर से इस फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को पुणे पहुंचने का बेहतर विकल्प मिलेगा। वर्तमान में जो उड़ानें संचालित होती हैं वे रात में संचालित होती हैं।

Indore Airport ; समय परिवर्तन

  • नई उड़ानों को समायोजित करने के लिए पहले से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।
  • फ्लाइट पुणे से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी और 27 अक्टूबर की सुबह 2.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • यह फ्लाइट सुबह 5 बजे पुणे से रवाना होगी और 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • नवंबर से रनवे का विकास रात में किया जाएगा।
  • इसके लिए रात 12 बजे के बाद की फ्लाइट को रिशेड्यूल किया जा रहा है।

Indore Airport; ये रहेगा शेड्यूल

  • इंदौर से पुणे- फ्लाइट 6E 6192 इंदौर से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • पुणे से इंदौर – फ्लाइट 6E 6191 पुणे से 1.55 बजे प्रस्थान करेगी और 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।

(नोट: यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होती है)

  • इंदौर से जयपुर- फ्लाइट 6E 7109 इंदौर से शाम 4.10 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
  • जयपुर से इंदौर – फ्लाइट 6E 7154 जयपुर से सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Indore Airport से हर महीने तीन लाख से ज्यादा यात्री उड़ान भरते है

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस साल हर महीने तीन लाख से ज्यादा यात्री यात्रा कर रहे हैं। नौ माह में यात्रियों की संख्या 28 लाख से अधिक हो गयी है। इस हिसाब से पिछले साल का अधिकतम यात्री रिकॉर्ड इस साल भी टूट सकता है। सितंबर महीने में भी 300,000 से ज्यादा यात्रियों ने हवाई यात्रा पूरी की।

इसके लिए करीब 2526 उड़ानें संचालित की गईं। इंदौर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। Indore Airport से हर महीने तीन लाख से ज्यादा यात्री उड़ान भरते हैं। 27 अक्टूबर से शीतकालीन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और इसका असर यात्रियों की संख्या पर दिखेगा। अक्टूबर-नवंबर में दिवाली का त्योहार और दिसंबर में छुट्टियों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके चलते पिछले साल का 3.5 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड इस साल टूट सकता है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button