मध्यप्रदेश

फैक्ट्री में खाना बनाने को लेकर दो कर्मचारियों में विवाद, एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की कर दी हत्या

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में दो कर्मचारियों के बीच खाना बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी विवाद में एक कर्मचारी हरीश चौधरी ने अपने सहकर्मी धनप्रसाद पर लोहे के हथियार से जानलेवा हमला कर दिया घटना में धनप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारी पिछले 8 महीने से फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे और साथ में काम करते थे। आपसी विवाद के बाद हरीश ने अचानक हमला कर दिया, जिससे धनप्रसाद की जान चली गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button