Ek Ped Maa ke Naam : मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य

0

Ek Ped Maa ke Naam : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान है। पेड़-पौधों के साथ-साथ नदियाँ, पहाड़ आदि हमारी संवेदनशील सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक माने जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य का लक्ष्य 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपित करने का है। इंदौर में 51 लाख तथा भोपाल एवं जबलपुर जिले में 12 लाख पौधे रोपे जायेंगे।

Ek Ped Maa ke Naam : मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ब्रिटिश षडयंत्र और कश्मीर मुद्दे की भविष्यवाणी कर देश को सचेत करने में अहम भूमिका निभाई थी. यह भी कहा की वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी, एनएसएस की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश भर में लोग वृक्षारोपण के प्रति उत्साहित हैं और स्वयं पौधे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।

CAG Report : सरकार वर्तमान में कर्ज लेकर चूका रही पुराना कर्ज

Leave A Reply

Your email address will not be published.