मध्यप्रदेशबड़ी ख़बर
लेखाधिकारी के घर पर EOW का छापा, आय से अधिक सम्पति के मामला

EOW ने मध्य प्रदेश में छापेमारी की। रतलाम में टीम ने नगर निगम के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में नगर निगम के लेखाकार विकास सोलंकी के घर पर छापा मारा। एक टीम धार में उनके पिता के घर भी पहुंची।
वहीं, धार के रिंगनोद स्थित आदिवासी जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर पर सुबह करीब 6 बजे से EOW की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक सम्पति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही…