जबलपुर

कबाड़ गोदाम में विस्फोट से एक श्रमिक की मौत, कई घायल और गोदाम का मालिक गिरफ्तार

जबलपुर में एक कबाड़ गोदाम में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम राजा चौधरी है। यह घटना गुरुवार दोपहर अधारताल औद्योगिक क्षेत्र में हुई। विस्फोट की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर आला अधिकारी, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते मौजूद है।

इस फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। अइस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट के बाद मजदूर भागते नजर आ रहे हैं। विस्फोट में राजा चौधरी नामक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उसकी मौत हो गई।

वहीं विस्फोट में कई अन्य श्रमिकों के घायल होने की खबर है। जांच के बाद पुलिस ने स्क्रैप गोदाम के मालिक कपिल जैन को हिरासत में ले लिया है। यहां कोड की मदद से कबाड़ गोदाम में स्क्रैप खाली किया जा रहा था। कबाड़ गोदाम में बंदूक की गोलियों के डिब्बे और खाली बम के गोले थे। बम के खाली खोल से कूड़ा गोदाम हिल गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button