मध्यप्रदेश
02 अक्टूबर से 14 जोड़ी यात्री ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर 5 मिनट एक्स्ट्रा ठहराव

Railway News : शरद नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 02 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी यात्री ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल सहित महाकौशल क्षेत्र से मैहर स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी यात्री ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
इन ट्रेनों का यहां रहेगा ठहराव
- 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- छपरा -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 12669/12670 चेन्नई-छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस।
- 11045/11046 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस।
- 15267/15268 रक्सौल-एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस।
- 11037/11038 पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस।
- 17610 /17609 पूर्णा-पटना-पूर्णा एक्सप्रेस।
- 22103/22104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 18610/18609 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 22971/23972 बांद्रा टर्मिनस-पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 22131/22132 पुणे-बनारस-पुणे एक्सप्रेस।
- 15647/15648 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
- 19045/19046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस।