रीवा

रीवा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: मची अफरा-तफरी इस हादसे में 6 लोग..?

हादसे की वजह: खाना बनाते समय हुआ धमाका,सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आए 6 लोग,मासूम साक्षी गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

रीवा जिले के बकछेरा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खाना बनाते समय अचानक एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में मौजूद छह लोग इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इनमें से पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक मासूम बच्ची साक्षी बंसल की हालत गंभीर बनी हुई है।

उम्र बनी रुकावट: हजारों लाड़ली बहनाएं योजना से बाहर, बढ़ी चिंता नहीं मिलेगी राशि

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब राजकली बंसल अपने घर में दोपहर का खाना बना रही थीं। आठ वर्षीय साक्षी बंसल वहीं पास में खड़ी थी। अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे आग फैल गई और घर के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

डॉक्टरों ने जानकारी दी कि साक्षी के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। उसे तुरंत गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में इलाज कर रही है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू: कई जिलों में पारा 42°C पार, हीटवेव का अलर्ट जारी

परिजनों ने बताया कि साक्षी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अन्य घायल लोगों में सौरभ बंसल, आकांक्षा बंसल और सूरज बंसल शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह हादसा एक बार फिर गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग की ओर ध्यान दिलाता है। समय रहते जरूरी सावधानियां अपनाकर इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button