बिजनेस

सोना हो गया सस्ता: शेयर बाजार के दाम गिरने के सोने-चांदी के भाव के आई गिरावट

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी की चमक हुई फीकी,अब कितने का मिल रहा है 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी? जानें ताजा भाव।

7 अप्रैल को शेयर बाजार में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी पड़ा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,613 की गिरावट के साथ ₹88,401 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी भी ₹4,535 टूटकर ₹88,375 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

हाल ही में चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 और सोने ने 3 अप्रैल को ₹91,205 का ऑल टाइम हाई छुआ था, लेकिन अब कीमतों में गिरावट दिख रही है।

कैरेट के अनुसार सोने के ताजा भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹88,401

22 कैरेट: ₹80,975

18 कैरेट: ₹66,301

बड़े शहरों में सोने के दाम

दिल्ली: 22 कैरेट – ₹83,000 | 24 कैरेट – ₹90,530

मुंबई: 22 कैरेट – ₹82,850 | 24 कैरेट – ₹90,380

कोलकाता: 22 कैरेट – ₹82,850 | 24 कैरेट – ₹90,380

चेन्नई: 22 कैरेट – ₹82,850 | 24 कैरेट – ₹90,380

भोपाल: 22 कैरेट – ₹82,900 | 24 कैरेट – ₹90,430

निवेशक क्यों बेच रहे हैं सोना?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल सोने ने करीब 19% का रिटर्न दिया है। अब जब शेयर बाजार में गिरावट आई है, तो निवेशक मुनाफा बुक करके नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। यही वजह है कि सोने में बिकवाली का दौर चल पड़ा है। आने वाले दिनों में कीमतें और गिर सकती हैं।

हालांकि, दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और गोल्ड ETF में निवेश के चलते सोने की मांग बनी हुई है। ऐसे में अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत ₹94,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. हॉलमार्क जरूर देखें

हमेशा BIS सर्टिफाइड हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। उस पर 6 अंकों का HUID कोड होता है, जिससे शुद्धता की पहचान होती है।

2. रेट की पुष्टि करें

सोना खरीदने से पहले उसके वजन और उस दिन के भाव को भरोसेमंद सोर्स (जैसे IBJA वेबसाइट) से चेक कर लें।

3. बिल और डिजिटल पेमेंट जरूरी

कैश की जगह डिजिटल पेमेंट करें और हमेशा खरीद का बिल लें। ऑनलाइन ऑर्डर करते समय पैकेजिंग और हॉलमार्किंग जरूर चेक करें।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button