Gupta Power Infrastructure Ltd ने PNB Bank को लगाया ₹270.57 करोड़ का चुना, RBI से की शिकायत

PNB Bank ₹271 Crore Scam: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को सूचित किया है कि ओडिशा स्थित गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा ₹270.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। PNB Bank ने पहले ही निर्धारित नियमों के अनुसार ₹270.57 करोड़ का प्रावधान कर दिया है। यह ऋण बैंक की भुवनेश्वर स्थित स्टेशन स्क्वायर शाखा द्वारा दिया गया था। दिसंबर तिमाही में, PNB Bank का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर ₹4,508 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹2,223 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹34,752 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹29,962 करोड़ थी।

पिछले वर्ष बैंक धोखाधड़ी के मामलों में कितनी वृद्धि हुई?

2024 में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 27% की वृद्धि होगी। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 18,461 हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 14,480 थी।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने भी किया बड़ा घोटाला

इसके अलावा 2018 में बैंको PNB Bank में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। जिसमें नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की थी। यह धोखाधड़ी लगभग ₹13,000 करोड़ की थी। हालाँकि, कुछ रिपोर्टों में इसे ₹11,400 करोड़ बताया गया है। इस घोटाले ने देश की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था।

इस बैंक में भी हुआ था घोटाला

कुछ दिन पहले न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा 122 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। यह बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा 122 करोड़ रुपये के गबन का मामला है। इस घोटाले का खुलासा बैंक ऑडिट में हुआ।

मात्र 50 रुपए का निवेश कर बने करोडपति!

Exit mobile version