Gwalior News: गोबार से गंदगी फैलाने के आरोप में की गई कार्यवाई, देखे विडियो
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने देर रात अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। नियमों में दिन के समय अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है। निगम प्रशासन ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के लिए नहीं, बल्कि गोबर के साथ कूड़ा फैलाने के आरोप में कार्रवाई की है। इस दौरान डेयरी संचालक पर पथराव का भी आरोप लगा। निगम ने डेयरी संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव की है, जहां रात में नगर निगम ने जेसीबी से कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि निगम की टीम गोबर डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक धर्मेंद्र गुर्जर और उसके भाइयों ने निगम टीम पर पथराव कर दिया। मामले को लेकर निगम कर्मचारियों ने थाटीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। नगर पालिका ने रात में ही आरोपी के घर के बाहर का अतिक्रमण हटा दिया। निगम की गतिविधियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।