मध्यप्रदेश

दिल दहला देने वाली घटना! ससुराल वालों ने बहू को 16 साल तक घर में रखा कैद, महिला की हालत देख पुलिसकर्मी भी कांप उठे

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला 16 साल तक अपने ससुराल में कैद रही। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को छोड़ दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

16 साल तक घर में रखा कैद

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 2008 का है। जहां एक ससुराल वालों ने अपनी बहू को 16 साल तक घर में कैद रखा और उसे अपने माता-पिता से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बाद महिला के मायके वालों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी रानू साहू की शादी 2006 में हुई थी, लेकिन 2008 से उसके ससुराल वाले उसे मिलने नहीं देते हैं।

महिला की हालत देख पुलिसकर्मी भी कांप उठे

बचाई गई महिला की हालत देख पुलिसकर्मी भी कांप उठे। पीड़िता कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। 40 साल की महिला का वजन 40 किलो से कम था और वह बेहोश थी। अस्पताल उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

पड़ोसियों ने बताया पीड़िता की हालत

मामले के मुताबिक महिला के बेटे और बेटी को भी उससे छीनकर कहीं और भेज दिया गया। पड़ोसियों ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को उसके ससुराल से मुक्त कराया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित को उसके परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। अब पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

हमारे Youtube Channel से जुड़े

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button