मध्यप्रदेश

भीषण सड़क हादसा; ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, चार युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

MP Accident News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि ये सभी मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चार युवक मौत के मुंह में समा गये।

पूरी घटना शाहगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर सीमा के शाहगढ़ तहसील के पास बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सभी मृतक शाहगढ़ के अगरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये सभी बोलेरो से सुक्कू नदी के पास पुलिया निर्माण कार्य से जा रहे थे। तभी हीरापुर के पहले चूना फैक्ट्री के पास ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मृतकों और घायलों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।

हादसे में सुखदीन आशाराम यादव (20), हल्ले पिता मुंशी लाला (20), हल्के पिता जमना यादव (27) सभी निवासी ग्राम अगरा की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना में परिजन रो-रोकर बेहाल हो गये। पूरे गाँव में शोक छा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button