मध्यप्रदेश

कैसे हुआ नगर निगम को 100 करोड़ का नुकसान? जानिए खास वजह

एमपीई नगर पालिका पोर्टल का बंद होने से इंदौर नगर निगम को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोर्टल बंद होने से जनता टैक्स नहीं भर पाई और नगर निगम द्वारा निर्धारित टैक्स लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका, जिससे यह बड़ा नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश में इस पोर्टल में दिक्कत आने के बाद इंदौर नगर निगम ने बड़ा फैसला किया है कि वे अब अपना खुद का पोर्टल बनाएंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमने शासन स्तर पर अनुमति भी ले ली है। अब इंदौर भी अपने जिले के लिए एक अलग पोर्टल बनाने जा रहा है।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त देवधर दरवाई ने कहा कि 2023-2024 में नगर निगम को जनता द्वारा भुगतान किए गए टैक्स से 785 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। हमने कई क्षेत्रों में संपत्ति संदर्भ दरों में सुधार किया है, लोगों को ऑनलाइन कर का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया है और कई प्रणालियों में बदलाव किए हैं। भविष्य में नगर निगम का कर संग्रह एक हजार करोड़ रुपये तक जा सकता है।

नगर निगम का टैक्स कैसे बढ़ रहा है?

  • 2020 – 2021
    483 करोड़
  • 2021 – 2022
    724 करोड़
  • 2022 – 2023
    743 करोड़
  • 2023-2024
    785 करोड़

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button