जबलपुर

Indigo Airlines जबलपुर से बेंगलुरु के लिए 1 सितंबर से शुरू कर रही फ्लाइट

Indigo Airlines 1 सितंबर से जबलपुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है। इसका शेड्यूल प्रकाशित कर दिया गया है। विमान में सीट की बुकिंग भी चल रही है। यह विमान सप्ताह में चार दिन जबलपुर से बेंगलुरु के बीच उड़ान भरेगा। इसका किराया न्यूनतम 5,250 रुपये होने की बात सामने आई है। इस फ्लाइट के चालू होते ही जबलपुर फिर से दक्षिण से सीधे जुड़ जाएगा।

इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी, जो दोपहर 2.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।

इंडिगो ने डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन से एयरबस 321 को डुमना एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी है। नए रनवे होने के कारण बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की अनुमति की आवश्यकता होती है। एयरपोर्ट प्रबंधन विमान की लैंडिंग से पहले जरूरी तकनीकी जांच भी कर रहा है, ताकि लैंडिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो। इंदौर के बाद जबलपुर में यह मध्य प्रदेश का सबसे लंबा रनवे है। यह एयरबस विमान उतारने में सक्षम है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button