सरकारी योजनाएं & जॉब्स

लाडली बहनों को मिलेंगे हर माह 15,00 रुपए,मोहन सरकार ने दी बड़ी सौगात

लाड़ली बहना योजना में दिवाली से बढ़ेगी मदद राशि, 1.27 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे, सरकार पर बढ़ेगा खर्च

मध्यप्रदेश सरकार की चर्चित लाड़ली बहना योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल रहा है। अब इस योजना के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। दिवाली से इस योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। इस योजना का लाभ फिलहाल 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं को मिल रहा है।

सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर हर साल करीब 22 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। फिलहाल सरकार हर महीने 1551 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, जो दीपावली के बाद बढ़कर 1861 करोड़ रुपए प्रति माह हो जाएगा। यानी हर महीने 310 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ सरकार पर पड़ेगा।

किसानों के लिए सोलर पंप योजना शुरू, बिजली बनाएं-आय बढ़ाएं: CM मोहन यादव

यह योजना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शुरू हुई थी। शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए महीने दिए जाते थे, फिर अक्टूबर 2023 में यह बढ़कर 1250 रुपए हो गए। सरकार ने धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ दो बार ही बढ़ोतरी हुई है।

योजना की शुरुआत में 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी थीं, लेकिन नई पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त 2023 में बंद होने और योजना की अधिकतम उम्र सीमा 60 साल होने की वजह से अब लाभार्थियों की संख्या घटकर 1 करोड़ 27 लाख रह गई है।

मध्यप्रदेश पर पहले से ही करीब 4.31 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, जबकि राज्य का सालाना बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। इसके बावजूद सरकार हर महीने लाड़ली बहनाओं को आर्थिक मदद देने के लिए बड़ी राशि खर्च कर रही है।

सरकार ने अप्रैल से भुगतान की तारीख भी बदल दी है। पहले हर महीने की शुरुआत में पैसा मिलता था, अब महीने के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसका कारण यह है कि केंद्र से मिलने वाला टैक्स का हिस्सा 10 तारीख के बाद ही

राज्य को मिलता है, उसी पैसे से भुगतान किया जाता है। इस साल केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को टैक्स के हिस्से में 1.11 लाख करोड़ रुपए दिए हैं, जो पिछले साल 97 हजार करोड़ रुपए था।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button