रक्षाबंधन पर 250₹ शगुन, दिवाली से 1500₹ और 2027 तक 3000₹ मिलेगी लाडली बहनों को
CM मोहन यादव ने की घोषणा लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को मिलेगा हर माह ₹1500, भविष्य में बढ़कर ₹3000

भोपाल | जुलाई 2025 मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई “लाड़ली बहना योजना” को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीएम ने ऐलान किया है कि 1.27 करोड़ लाडली बहनों को ₹250 का राखी शगुन मिलेगा।
दिवाली से हर बहन को मिलेगा ₹1500 मासिक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी दिवाली (2025) से लाडली बहनों को हर माह ₹1500 रुपए मिलेंगे। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे बहनों को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि वह आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
2027 तक ₹3000 महीना
सीएम मोहन यादव का लक्ष्य है कि साल 2027 तक यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह कर दी जाएगी। यानी बहनों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
योजना के प्रमुख बिंदु
₹250 का राखी शगुन रक्षाबंधन पर
दिवाली 2025 से ₹1500/माह
2027 तक ₹3000/माह का लक्ष्य
1.27 करोड़ महिलाओं को सीधा लाभ
डीबीटी के ज़रिए सीधा खाते में पैसा
महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की पहल
यह योजना सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक मजबूत कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी महिलाओं तक, सभी को इससे सीधा लाभ मिलेगा।