मध्य प्रदेश में जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, देखें किसे मिला कौन जिला?

मध्य प्रदेश में जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची का लंबे समय से इंतजार था, अब इंतजार खत्म हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपते हुए सूची जारी कर करते हुए इंदौर जिले की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को सागर एवं शहडोल और जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास जिले का मंत्री बनाया गया है।

सात मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार दिया गया है। बड़ों को दो-दो जिले सौंपे गए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार जिले का प्रभार सौंपा गया है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल रीवा और भिंड जिले के प्रभारी बनाये गये हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए मंत्री रामनिवास रावत को मंडला और दमोह जिले का प्रभार दिया गया है।

प्रभारी मंत्रियों की सूची

  1. डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री – इंदौर।
  2. जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री – जबलपुर एवं देवास।
  3. राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री – सागर एवं शहडोल।
  4. कुंवर विजय शाह – रतलाम एवं झाबुआ।
  5. कैलाश विजयवर्गीय – सतना एवं धार।
  6. प्रहलाद पटेल – भिंड एवं रीवा।
  7. राकेश सिंह – छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम।
  8. करण सिंह वर्मा – मुरैना एवं सिवनी।
  9. उदय प्रताप सिंह – बालाघाट एवं कटनी।
  10. संपतिया उईके – सिंगरौली एवं अलीराजपुर।
  11. तुलसी सिलावट – ग्वालियर एवं बुरहानपुर।
  12. एदल सिंह कंसाना – दतिया एवं छतरपुर।
  13. निर्मला भूरिया – मंदसौर एवं नीमच।
  14. गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर एवं गुना।
  15. विश्वास कैलाश सारंग – खरगोन एवं हरदा।
  16. नारायण सिंह कुशवाहा – शाजापुर एवं निवाड़ी।
  17. नगर सिंह चौहान – आगर मालवा और उमरिया।
  18. प्रद्युमन सिंह तोमर – शिवपुरी और पांढुरना।
  19. चैतन्य कुमार कश्यप – भोपाल और राजगढ़।
  20. इंदर सिंह परमार – पन्ना और बड़वानी।
  21. राकेश शुक्ला – श्योपुर और अशोकनगर।
  22. रामनिवास रावत – मंडल और दमोह।
  23. कृष्णा गौर – सीहोर एवं टीकमगढ़।
  24. धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा।
  25. दिलीप जायसवाल – सीधी।
  26. गौतम कटवाल – उज्जैन।
  27. लखन पटेल – विदिशा एवं मऊगंज।
  28. नारायण सिंह पवार – रायसेन।
  29. नरेंद्र शिवाजी पटेल – बैतूल।
  30. प्रतिभा बागड़ी – डिंडोरी।
  31. दिलीप अहिरवार – अनूपपुर।
  32. राधा सिंह – मैहर।
Exit mobile version