बड़ी ख़बर

LOC पर फिर पाकिस्तान में किया हमला,भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान की नई हिमाकत एलओसी पर सीजफायर तोड़ा, भारत का करारा जवाब

कश्मीर घाटी एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिशों का शिकार बनी, जब 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया। कई सैन्य चौकियों से अकारण गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा विभाग के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की मुहिम तेज

यह घटना ऐसे समय में हुई जब घाटी में सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एहसान अहमद शेख के घर को आईईडी से ध्वस्त कर दिया गया। एहसान पुलवामा जिले का निवासी था और 2023 से लश्कर के संपर्क में था।

क्या टूटेगा शिमला समझौता? जानिए भारत को कैसे मिलेगा फायदा

पाकिस्तान पर कूटनीतिक वार: सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार

भारत ने अब पाकिस्तान को केवल सैन्य ही नहीं, जल कूटनीति के ज़रिए भी जवाब देना शुरू कर दिया है। सिंधु जल समझौते को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसे निरस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।

जल नीति में बड़ा बदलाव: सिंधु से पानी का रुख बदलेगा

बैठक में तय किया गया कि सिंधु नदी की ड्रेजिंग और सिल्ट हटाने का काम जल्द शुरू होगा। साथ ही, पानी को अन्य नदियों की ओर मोड़ने, सूखे इलाकों की सिंचाई में उपयोग करने और नए बांधों के निर्माण की योजना पर भी विचार किया गया। यह भारत की ओर से पाकिस्तान को एक सशक्त संदेश है—अब साजिशों का जवाब हर मोर्चे पर मिलेगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button