लोकायुक्त ने जनपद पंचायत के सीईओ को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
MP Breaking: मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का अभियान जारी है। फिर भी रिश्वतखोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के दमोह जिले का है, जहां एक ग्राम पंचायत के सीईओ को लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। खबर लिखे जाने तक सागर लोकायुक्त पुलिस की गतिविधियां जारी थीं।
दमोह जिले के पटेरा जनपद पंचायत के सीईओ भूर सिंह रावत को सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीईओ भूर सिंह ने ग्राम पंचायत कुटरी के सरपंच रामकुमार मिश्रा से गांव में कराए गए निर्माण कार्यों में कमीशन के बदले रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत सरपंच सागर लोकायुक्त थाने में की। सागर लोकायुक्त की टीम ने आज सुबह जिला पंचायत सीईओ को गिरफ्तार कर लिया। सीईओ भूर सिंह रावत पटेरा जनपद के साथ-साथ हटा जनपद का भी अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।