बड़ी ख़बरदेश

चाची-भतीजे की प्रेम कहानी; प्यार पूरा न होने पर चाची-भतीजे ने जहर खाकर दी जान

UP News : कहते हैं प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जहां एक 29 साल की चाची को अपने 22 साल के भतीजे से प्यार हो गया। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हम आपको बता दें कि पूरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कराड़ खास गांव की है। जहां काफी समय से चाची और भतीजे की प्रेम कहानी चल रही थी। जब दोनों को लगा कि उनका प्यार मुकम्मल नहीं होगा तो उन्होंने जहर खाकर अपनी प्रेम कहानी खत्म कर ली।

घटना की जानकारी देते हुए मृत लड़के के पिता ने बताया कि घटना के दिन सभी लोग खाना खा कर सो गये थे। वह और उसका भाई वड़ा पाव बेचने के लिए रामलीला स्थल पर गए थे। उधर, बेटा रामस्वरूप और भाई की पत्नी बेबी की तबियत खराब होने की जानकारी मिली। फिर दोनों घर के लिए निकल पड़े। घर जाकर देखा तो रामस्वरूप मृत था और बेबी तड़प रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button