Big Breaking : करोड़पति साइबर अपराधी सोनू गिरफ्तार !

Millionaire cyber criminal Sonu arrested!

0

गिरिडीह : गिरिडीह जिले की साइबर सेल पुलिस ने आज एक कुख्यात साइबर अपराधी सोनू कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गिरिडीह के SP दीपक कुमार शर्मा ने आज प्रेस बयान जारी कर दिया।

गिरिडीह के SP दीपक कुमार शर्मा ने आज प्रेस बयान जारी कर बताया कि सोनू गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गापैय गांव का रहने वाला है। वह कई मामलों में आरोपी हैं और मुंबई में साइबर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है।

एसपी ने बताया कि उसने साइबर अपराध के द्वारा ठगी की हुई राशि से कई छोटी बड़ी महंगी गाड़ियां और दो एकड़ जमीन भी अलग अलग स्थानों पर अपने परिजनों के नाम खरीदा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच करवाकर पुलिस उसकी संपति अटैच करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.