मध्य प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को एक बड़े कार्यक्रम के तहत राज्य के हजारों श्रमिक परिवारों को संबल योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि वितरित करेंगे। धार जिले के उमरबन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एक ही क्लिक से 600 करोड़ रुपए की राशि 27,523 पात्र हितग्राहियों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे।
https://prathamnyaynews.com/rewa-mp-crime-news-attack-on-police/
इस आयोजन में श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह योजना उन श्रमिकों के लिए संजीवनी बनकर सामने आई है जो असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
संबल योजना के प्रमुख लाभ
दुर्घटना सहायता
दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद।
स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपए और आंशिक अपंगता पर 1 लाख रुपए तक की सहायता।
अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपए की विशेष सहायता।
महिला एवं शिक्षा सहायता
महिला श्रमिकों को प्रसूति पर 16 हजार रुपए तक की सहायता।
श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त शिक्षण शुल्क की सुविधा।
गिग व प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी योजना में शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा
सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज।
राशन एवं अन्य लाभ
पात्र श्रमिकों को सस्ती दरों पर राशन के लिए पात्रता पर्ची भी प्रदान की जाती है।
एक नजर में संबल योजना की उपलब्धियाँ
अब तक 1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है और 6 लाख 81 हजार से अधिक प्रकरणों में 6,432 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। यह योजना श्रमिकों को उनके जीवन के हर मोड़ पर सहारा देने का काम कर रही है – जन्म से लेकर मृत्यु तक।