मध्यप्रदेश

MP में किसानों को प्रभवित फसल के एवज में CM ने सिंगल क्लिक से दी 159 करोड़ रुपये की राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश से रबी फसल को हुए नुकसान से किसानों को राहत देने के लिये फंड ट्रांसफर एक क्लिक में 159 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से विचारों का आदान-प्रदान किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जो फसल खराब होने पर 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता देता है। ओलावृष्टि व वर्षा से रबी फसल खराब होने पर सर्वे कर राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। सर्वे का काम पूरा होने के बाद राहत राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि कर्ज वसूली पर रोक लगा दी गई है। प्रभावित किसानों की बेटी की शादी के लिए 55 हजार अलग से दिए जाएंगे। किसानों को किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ फसल परीक्षण के आधार पर भी दिया जाएगा।

इसके लिए कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है। बिना चमक वाले गेहूं को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया। इस समय उन्होंने विदिशा जिले के रामबाबू, सागर जिले के प्राण सिंह, शिवपुरी की सविता यादव और मंदसौर के दयाल सिंह से पूछा कि क्या वे सर्वेक्षण से संतुष्ट हैं। सभी किसानों ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button