मध्यप्रदेश में 2 IAS और 37 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला अपर कलेक्टर समेत जिला पंचायत CEO बदले गए देखिए पूरी सूची
मध्यप्रदेश में आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer) किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव धरणेंद्र कुमार जैन को कार्मिक” और सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
वहीं सीहोर जिले की अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर को मध्यप्रदेश शासन का उप सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
इसके अलावा 37 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इसमें कई जिलों के अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ बदले गए। सरोधन सिंह को अपर कलेक्टर डिंडोरी बनाया गया।
अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा बनाया गया। वृंदावन सिंह अपर कलेक्टर विदिशा को अपर कलेक्टर रायसेन बनाया गया।
नीलांबर मिश्रा संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी को अपर कलेक्टर जिला पन्ना बनाया गया। अपर कलेक्टर पन्ना जगदीश प्रसाद धुर्वे को अपर कलेक्टर अनूपपुर बनाया गया है