MP assembly election 2023: कल जारी कर सकती है भाजपा दूसरी लिस्ट सिहावल पर टिकी है सभी की निगाहें जानिए किसको मिलेगा टिकट।
प्रथम न्याय न्यूज सीधी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद हो चुका है इसी को ध्यान में रखकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 7 माह में छठवीं बार मध्य प्रदेश का दौरा किए हैं जहां आज उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन को संबोधित किया। उनके आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं की 26 सितंबर को भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।
यह भी पढ़े: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई पांच अधिकारियों की हुई दर्दनाक मौत
ऐसी स्थिति में सभी की निगाहें सीधी जिले की सबसे कांटे की सीट सिहावल विधानसभा में टिकी हुई है क्योंकि यहां पर काफी समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है वही टिकट की रेस में दर्जन भर से अधिक प्रत्याशी लगे हुए हैं परंतु सूत्रों की माने तो सांसद रीती पाठक एवं पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है अब ऐसी स्थिति में किसको टिकट मिलेगा अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।