MP Election 2023: छतरपुर से 400 किलोमीटर पैदल चल विमलाबाई पहुंचीं मुख्यमंत्री निवास जानें पूरा मामला!

MP Election 2023: छतरपुर से 400 किलोमीटर पैदल चल विमलाबाई पहुंचीं मुख्यमंत्री निवास जानें पूरा मामला!
छतरपुर से भोपाल के मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा कर 400 किलोमीटर चलकर पहुंची विमलाबाई से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की मुख्यमंत्री ने उनके घर जाने का वादा भी किया विमलाबाई लाडली बहन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने के लिए इतनी दूरी पैदल चलकर भोपाल पहुंची थीं।
कहां से और क्यों आई विमलाबाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो ट्वीट किया है इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि छतरपुर की रहने वाली विमला बाई 400 किलोमीटर पैदल चलकर अपने पति के साथ मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचीं।
आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 400 कि.मी. से अधिक की पदयात्रा कर भोपाल पहुँची लाड़ली बहन विमला से भेंट कर हृदय भाव विभोर हो गया।
बहन ने लाड़ली बहना योजना हेतु आभार प्रकट करने के लिए छतरपुर से भोपाल तक पदयात्रा का संकल्प लिया था, जो आज पूरा हुआ।
जब मैंने बहन से पूछा कि तुम पैदल… pic.twitter.com/EoNdofEVg7
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 30, 2023
रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमला बाई से मुलाकात की इस दौरान विमल बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी भी बांधी.जब मुख्यमंत्री ने विमलाबाई बातचीत करते हुए पूछा कि वह छतरपुर से पैदल भोपाल तक सफर तय करते हुए क्यों पहुंची हैं?
मुख्यमंत्री ने यह कहा कि वे खुद उनके आमंत्रण पर छतरपुर आ जाते इसके बाद विमला बाई ने जवाब दिया कि लाडली बहन योजना के जरिए उन्हें लाभ पहुंच रहा है इसी का आभार प्रकट करने के लिए पैदल मुख्यमंत्री निवास पर पहुंची हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर दौरे के दौरान विमला बाई के घर जाने का वादा भी किया है।