MP Election 2023: जीत के लिए BJP की नई रणनीति आज CM शिवराज और नरेंद्र सिंह तोमर इन जिलों का करेंगे दौरा!

MP Election 2023: जीत के लिए BJP की नई रणनीति आज CM शिवराज और नरेंद्र सिंह तोमर इन जिलों का करेंगे दौरा!
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रही है इसी कड़ी में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिंड केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडला एवं सिवनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अशोकनगर एवं रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे।
पटेल और विजयवर्गीय भी जनता को करेंगे संबोधित
केंद्रीय मंत्री दोपहर 12ः30 बजे मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के अंजनिया में इसके बाद लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय दोपहर 12ः30 बजे अशोक नगर के मुंगावली और दोपहर 2ः30 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
https://prathamnyaynews.com/national-headline/32753/
पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा
मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3.30 बजे सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के ग्राम दिवड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री तोमर दोपहर एक बजे भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।