MP बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात: भविष्य निधि पर मिलेगा 9.50% वार्षिक ब्याज!
मध्यप्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उनके भविष्य निधि खातों पर ब्याज दर को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा हाल ही में हुई एक बैठक में यह तय किया गया कि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खातों में जमा राशि पर अब 9.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा। यह निर्णय मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की 91वीं बैठक में विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
जल्द आ रही है पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त: जानें पूरी जानकारी, तारीख और जरूरी प्रक्रिया
इस निर्णय के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सेवारत, सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलेगा। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रारंभिक रूप से 9 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है।
LOC पर सेना की बड़ी कार्रवाई: जैश के 7 आतंकी ढेर ऊरी में एक भारतीय महिला की मौत
इस फैसले से हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा, जिससे उनके भविष्य को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
यह कदम सरकार की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक नीति और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।