MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में तीन दिन की भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। देर शाम प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में रात से सुबह तक तेज हवाएं और बारिश हुई। इधर मालवा में भी सुबह 7 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिन में मानसून प्रवेश कर सकता है।
गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका
मानसून से पहले मध्य प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मप्र में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इसलिए बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिन में मानसून मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी के 35 जिलों में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, हरदा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया कटनी में आंधी और तेज बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जबलपुर, कटनी और सिवनी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.