MP News : शिवराज सिंह समेत ये पांच नेता बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

MP News : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस समय सभी की निगाहें मध्य प्रदेश पर टिकी हुई हैं। यही वजह है कि राज्य में लोगों ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया, जिससे सभी 29 सीटों पर BJP जीती है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश से पांच सांसद मोदी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके का नाम शामिल है।
ये पांच सांसद मोदी की टीम में हो सकते हैं शामिल
इससे पहले खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का नाम भी जोरों से चल रहा था। अब ये सारे नाम ख़त्म हो गए हैं। विदिशा से बड़ी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ सांसद डाॅ. वीरेंद्र कुमार खटीक, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके को संभावित मंजूरी दी गई है।