MP News: आगे-आगे ‘सांड नंदी’ और पीछे चले कलेक्टर साहब जानिए आखिर ऐसा क्यों?

मध्य प्रदेश के गुना शहर में मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया जब गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो दौरे के दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पूर्व मुख्य सचिव के बेटे और गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्हें अस्पताल परिसर में आवारा मवेशी मिले आगे-आगे आवारा सांड और पीछे कलेक्टर चलते दिखे।
https://prathamnyaynews.com/business/38425/
लेकिन कलेक्टर को खून की जगह गोलियों की आवाज सुनाई देती है उन्हें लगा कि शिकायतकर्ता बुलेट (मोटरसाइकिल) मांग रहा है कलेक्टर ने शिकायतकर्ता को डांटते हुए कहा क्या यह गोलियां मांगने की जगह है? लेकिन बाद में जब कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने सिविल सर्जन को पीड़ित की मदद करने का आदेश दिया
दौरे के दौरान स्थानीय मरीजों ने एक महिला डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया कलेक्टर ने डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने बताया कि जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलीं जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं महिला डॉक्टरों पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अमनबीर सिंह बैस एक IAS अधिकारी और गुना कलेक्टर हैं लेकिन मध्य प्रदेश में उनकी एक और पहचान है और वह है मध्य प्रदेश के सबसे मशहूर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे इकबाल सिंह बैस पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी अफसरों में से एक थे और अमनवीर सिंह बैस इस दौरान अपने मुख्य सचिव पिता के अधीन कुछ जिलों की कलेक्टरी संभाल चुके थे कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए थे।
https://prathamnyaynews.com/rewa-news/38432/