बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

MP News: बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मचा अफरा-तफरी

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से आग लगने की खबर आई है। रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस लेख के लिखे जाने तक अग्निशमन कार्य जारी था।

आपको बता दें कि यह घटना मालनपुर थाना क्षेत्र के प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में हुई। जहां आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई देती हैं। काले धुएं के बादल कई मील दूर से दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

हालाँकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फैक्ट्री में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका है। आग के तेजी से फैलने के कारण कई बिस्किट बनाने वाली मशीनें और उनका स्टॉक जलकर राख हो गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button