बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

MP News: समर्थन मूल्य पर 46 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी राज्य सरकार, प्रक्रिया शुरू

MP News : इस वर्ष राज्य में समर्थन मूल्य (2300 रुपये प्रति क्विंटल) पर 46 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जायेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर तक होंगे। अब तक 1 लाख 95 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मिलिंग हेतु धान क्रय केन्द्र से सीधे मिलर्स को प्रदाय किया जायेगा। इससे परिवहन और भंडारण लागत बच जाएगी। प्रदेश के नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यों की सतत समीक्षा के आदेश दिये हैं।

46 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण की तैयारी

इसे देखते हुए आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक सीबी चक्रवर्ती ने शनिवार को धान उद्योग संघ के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बार 46 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण की तैयारी की गई है। किसानों को त्वरित भुगतान प्रदान करने और परिवहन लागत को सीमित करने के लिए गोदाम स्तर के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मिलिंग की समय सीमा जून-2025 निर्धारित की

भारत सरकार ने धान मिलिंग की समय सीमा जून-2025 निर्धारित की है। इस अवधि में मिलिंग के लिए यह निर्णय लिया गया कि मिलर्स को धान की आपूर्ति उपार्जन केन्द्र से की जायेगी।

धान से निर्मित लगभग 60 प्रतिशत चावल भारतीय खाद्य निगम को सेंट्रल पूल में दिया जाएगा। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों ने पिछले वर्ष के बकाया भुगतान, क्रय केंद्र से सीधे धान मिलने में हो रही परेशानी और गुणवत्ता सुधार राशि का निर्धारण करने की बात कही।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button