मध्यप्रदेश

MP Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, जाने मौसम का मिजाज़!

MP Weather News: मध्य प्रदेश में ठंड के बीच कई इलाकों में बारिश समेत ओले भी गिरे। भोपाल और इंदौर समेत 10 जिलों में हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। वहीं, 27 दिसंबर के बाद जोरदार ओलावृष्टि सिस्टम सक्रिय हो सकता है। भोपाल के साथ-साथ ग्वालियर के चंबल संभाग में भी कोहरा बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण बादल और कोहरा भी दिखने लगा है। बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ गया। बारिश की भी संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती तूफान बना हुआ है। ऊपरी पंजाब और आसपास के इलाकों पर भी चक्रवात बना हुआ है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है। बुधवार (25 दिसंबर) को ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छा रहे हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिली। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान मांडले में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नगांव में दिन का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button