रीवा

MPPSC में आकांक्षा का सलेक्शन होने पर पूरा गांव उमड़ा देने बधाई

Rewa News : रीवा की रीठी (उमरी) गांव की आकांक्षा पाठक ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। गांव के किसान बीरेंद्र पाठक की बेटी की इस सफलता पर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्व है। इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाली वह गांव की पहली सदस्य हैं। उसे और उसके परिवार को पूरा गांव बधाई देने घर पहुंचा है।

कैसे करती थी आकांक्षा पढ़ाई ?

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहायक श्रम अधिकारी पद पर चयनित आकांक्षा वर्तमान में सीएम राइज स्कूल, रघुराजगढ़ में गणित की शिक्षिका हैं। दो साल पहले उनकी यहां नियुक्ति हुई थी। वह रोज सुबह नौ बजे रीवा से रघुराजगढ़ के लिए निकलती थी ताकि समय पर स्कूल पहुंच सकें। इस दौरान जब भी बस या कहीं और समय मिलता तो किताबों और मोबाइल से पढ़ाई करती थी।

तीसरे एटेम्पट में MPPSC में सेलेक्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में आकांक्षा का यह तीसरा प्रयास था। जिसका पहला प्रयास असफल रहा और दूसर में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। अब तीसरे प्रयास का परिणाम सामने आने पर उनका चयन सहायक श्रम अधिकारी के पद पर हो गया। यह इस सफलता के लिए कोई कोचिंग नहीं ली।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button