MS धोनी का बड़ा खुलासा: IPL 2025 तक खेलना है या नहीं, शरीर करेगा फैसला!
धोनी का IPL करियर अभी खत्म नहीं हुआ है,फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि धोनी ने फिलहाल क्रिकेट को अलविदा कहने की कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने साफ किया है कि अंतिम फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से संन्यास की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान ने साफ किया है कि अभी उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान धोनी ने बताया कि वह इस सीज़न के बाद संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने शरीर को आठ से दस महीने का समय देंगे, ताकि यह पता चल सके कि 44 की उम्र में भी वे मैदान में उतरने लायक हैं या नहीं।
मध्यप्रदेश में अवकाश घोषित: छात्रों और शिक्षकों की हो गई मौज,इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
अभी भी खेल रहा हूं, लेकिन शरीर करेगा फैसला” – धोनी
धोनी ने कहा, “मैं अभी भी आईपीएल का हिस्सा हूं और हर साल खुद को एक मौका देता हूं। अभी मेरी उम्र 43 साल है और अगले सीजन के खत्म होते-होते मैं 44 का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास करीब 10 महीने होंगे यह समझने के लिए कि क्या मैं आगे भी खेल सकता हूं। लेकिन यह फैसला मैं नहीं, मेरा शरीर करेगा।
अटकलें क्यों शुरू हुईं
दरअसल, सीएसके और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में धोनी के माता-पिता स्टेडियम में मौजूद थे। इसी के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि शायद यह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, मैच के बाद किसी भी तरह की संन्यास की घोषणा नहीं हुई और अब खुद धोनी ने इन अफवाहों को नकार दिया है।
हेडेन और फ्लेमिंग ने उठाए थे सवाल
धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर इस सीजन में कई बार आलोचना हुई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन ने तो धोनी को कमेंट्री करने की सलाह तक दे दी थी। वहीं, सीएसके कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि धोनी शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं हैं।